Moradabad : HPCL अधिकारी पर हमले के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार को निलंबित किया और उनकी जगह एसआईटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को कटघर थाने की जिम्मेदा
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने थाने की लापरवाही पर कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस फैसले का असर दोपहर में दिखा, जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना 12 फरवरी को जैतिया शाहदुल्लापुर में हुई थी। प्रवीण पटेल गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान आरोपी लोकेश कुमार उर्फ अंशु और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। हाल ही में बदायूं में इसी कंपनी के दो अधिकारियों की हत्या के बाद सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे।
मामले की जांच में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार को निलंबित किया और उनकी जगह एसआईटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह को कटघर थाने की जिम्मेदारी सौंपी। नए प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई की और हृदयपुर निवासी लोकेश उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसएसपी ने साफ कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









