Ayodhya : बिजली पोल से करंट उतरने से गाय की मौत, लापरवाही पर महंत संत दास ने मांगी जांच और एफआईआर

नाका जनौरा क्षेत्र में अवध विश्वविद्यालय आईटी कैंपस के पास एक बिजली पोल में उतरे करंट से गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और बि

By INA News Desk
Mar 21, 2026 - 21:11
46 Views
Ayodhya : बिजली पोल से करंट उतरने से गाय की मौत, लापरवाही पर महंत संत दास ने मांगी जांच और एफआईआर
Ayodhya : बिजली पोल से करंट उतरने से गाय की मौत, लापरवाही पर महंत संत दास ने मांगी जांच और एफआईआर

अयोध्या। नाका जनौरा क्षेत्र में अवध विश्वविद्यालय आईटी कैंपस के पास एक बिजली पोल में उतरे करंट से गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि इस पोल में पहले भी करंट उतरने की शिकायतें आई थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उनकी गाय पोल के संपर्क में आई और करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मर गई। उन्होंने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदित्यनाथ गौ सेवा समिति के संरक्षक महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह ‘मानव’ ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow