Ayodhya : सूर्यवंश क्षत्रियों की महापंचायत की तैयारियां पूरी, 22 मार्च को होगा भव्य आयोजन

समिति के अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक भगवान बक्श सिंह ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। विधायक

Mar 21, 2026 - 21:12
43 Views
Ayodhya : सूर्यवंश क्षत्रियों की महापंचायत की तैयारियां पूरी, 22 मार्च को होगा भव्य आयोजन
Ayodhya : सूर्यवंश क्षत्रियों की महापंचायत की तैयारियां पूरी, 22 मार्च को होगा भव्य आयोजन

अयोध्या। सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के आयोजन में सूर्यवंश क्षत्रियों की महापंचायत और बिरादरी भोज की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह कार्यक्रम आशा भगवान बक्श सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पूरा बाजार में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक भगवान बक्श सिंह ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

तैयारियों के लिए हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां बांटी गईं। विभिन्न जिम्मेदारियां अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. आनंद गोपाल सिंह, रणधीर सिंह लल्ला, सुनील सिंह ‘मुन्ना’, अजय कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, अमित सिंह, रणविजय सिंह और रन्नू को सौंपी गई हैं।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow