Barabanki : फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया
बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ से गिरफ्तार आरोपी पंचशील कॉलोनी दशहराबाग निवासी सूरज चौहान पुत्र कन्हैयालाल है। वह मूल रूप से गजनेर थाना क्षेत्र जिला कानपुर देहात का रहने वाला है। साइबर क्राइम पुलिस को लगा
बाराबंकी। आम लोगों को विभिन्न स्कीम का लालच देकर आधार कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने के बाद फर्जी पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी का साइबर क्राइम टीम ने खुलासा किया है।
बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ से गिरफ्तार आरोपी पंचशील कॉलोनी दशहराबाग निवासी सूरज चौहान पुत्र कन्हैयालाल है। वह मूल रूप से गजनेर थाना क्षेत्र जिला कानपुर देहात का रहने वाला है। साइबर क्राइम पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों पर जांच में सूरज चौहान के खिलाफ कई सबूत मिले। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुए। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
साइबर क्राइम सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोग विभिन्न स्कीम के नाम पर बहला-फुसलाकर आधार कार्ड से जानकारी लेता था। फिर कूटरचित सिम खरीदता था। उसके बाद फर्जी पुलिस बनकर गलत वीडियो देखने के नाम पर साइबर ठगी करता था।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









