Hardoi : अवैध मिट्टी खनन पर सांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीछा करके पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज

क्षेत्र में फसलों की कटाई पूरी होने के बाद मिट्टी का अवैध खनन करने वाले तत्व काफी सक्रिय हो जाते हैं। नकवापुर, परसापुर और लाहौरीपुरवा सहित करीब एक दर्जन गांवों में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति मिट्टी उठाने का खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों

May 28, 2026 - 21:11
 0  2
Hardoi : अवैध मिट्टी खनन पर सांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीछा करके पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज
Hardoi : अवैध मिट्टी खनन पर सांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीछा करके पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज

सांडी थाना पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया है। यह कार्रवाई लाहौरीपुरवा गांव में स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर वाहन चालक ने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने पीछा करके उसे दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के बाद कुछ रसूखदारों ने वाहन को छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

क्षेत्र में फसलों की कटाई पूरी होने के बाद मिट्टी का अवैध खनन करने वाले तत्व काफी सक्रिय हो जाते हैं। नकवापुर, परसापुर और लाहौरीपुरवा सहित करीब एक दर्जन गांवों में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति मिट्टी उठाने का खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए पुलिस को लगातार सतर्क रहना होगा।

सांडी प्रभारी निरीक्षक बसंतराम ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज करने की वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस तत्परता से अवैध काम करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow