Hardoi : मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार और एक अन्य हिरासत में
मुखबिर की सूचना और सबूतों के आधार पर पुलिस ने मोनू कुमार पुत्र पुत्तीलाल (निवासी छोटी बेहंदर, कासिमपुर), शिवा पुत्र तारा शंकर (निवासी मियागंज पारा, उन्नाव), राज पुत्र मटर (निवासी मियागंज पारा, उन्नाव) और अनूप कुमार पुत्र रोशन लाल (निवासी अ
रिपोर्ट : मुकेश सिंह सोमवंशी, हरदोई
हरदोई की कछौना थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से छीने गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक कछौना निवासी आशाराम पुत्र दुर्गा ने शिकायत देकर बताया था कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवकों ने उनके बेटे से मोबाइल फोन छीन लिया था। इस मामले में कछौना थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी बीच कछौना के ही रहने वाले शैलेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने भी शिकायत दर्ज कराई कि कलौली मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार पांच-छह अज्ञात लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।
मुखबिर की सूचना और सबूतों के आधार पर पुलिस ने मोनू कुमार पुत्र पुत्तीलाल (निवासी छोटी बेहंदर, कासिमपुर), शिवा पुत्र तारा शंकर (निवासी मियागंज पारा, उन्नाव), राज पुत्र मटर (निवासी मियागंज पारा, उन्नाव) और अनूप कुमार पुत्र रोशन लाल (निवासी असही आजमपुर, हरदोई) को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एक अन्य को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीने गए दोनों मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस की इस टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल बंटी, तूफान सिंह, हर्ष शुक्ला, चेतेन्द्र कुमार, मोहम्मद सैफ, प्रशांत नायक और दीपक सिंह शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
What's Your Reaction?




