Sambhal : पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; कारवां सराय से अतिक्रमण हटाने के भी दिए निर्देश

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने तहसील सम्भल के ग्राम सौंधन मोहम्मदपुर

Jun 8, 2026 - 22:03
 0  7
Sambhal : पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; कारवां सराय से अतिक्रमण हटाने के भी दिए निर्देश
Sambhal : पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; कारवां सराय से अतिक्रमण हटाने के भी दिए निर्देश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

परीक्षा के दूसरे सत्र में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सम्भल नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने राजकीय महाविद्यालय, जेड.यू. इंटर कॉलेज तथा एम.जी.एम. डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन की गहन समीक्षा की।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने तहसील सम्भल के ग्राम सौंधन मोहम्मदपुर स्थित ऐतिहासिक कारवां सराय के एएसआई द्वारा जीर्णोद्धारित प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में रह रहे भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास के लिए प्राथमिकता के आधार पर पट्टा आवंटन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन लोगों के पास अन्य स्थानों पर आवास उपलब्ध हैं,

उन्हें ऐतिहासिक धरोहर परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए ताकि कारवां सराय के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि एक ओर पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर जोर है, वहीं दूसरी ओर जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को अतिक्रमण मुक्त कर संरक्षित करने की दिशा में भी तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow