Saharanpur : बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता हाजी तासिन के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उनके चेहरे पर थ
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता हाजी तासिन के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उनके चेहरे पर थप्पड़ भी मारे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। वीडियो में पीड़ित पिता की बेबसी और आंसू देखकर हर किसी का दिल दहल गया। जिस बेटे को पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जीवनभर पाला-पोसा, उसी से मिली इस प्रताड़ना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही सहारनपुर पुलिस ने तुरंत कदम उठाया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित बुजुर्ग को न्याय की उम्मीद मिली है।
Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
What's Your Reaction?




