Deoband : जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने पीड़ित के घेर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों तथा हथियारों से हमला कर तोड़फोड़ की। इस हमले में परिवार के कई लोगों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पीड़ित की पत्नी और बेटा बेहोश होक

By INA News Desk
Jun 8, 2026 - 22:23
21 Views
Deoband : जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Deoband : जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

देवबंद के लालवाला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लालवाला निवासी रविंद्र राणा की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज किया गया था।

आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने पीड़ित के घेर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों तथा हथियारों से हमला कर तोड़फोड़ की। इस हमले में परिवार के कई लोगों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पीड़ित की पत्नी और बेटा बेहोश होकर गिर गए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। इस घटना को लेकर देवबंद थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवबंद थाना पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी रामचन्द्र पुत्र कृपा (निवासी ग्राम लालवाला) को फतेहपुर के जंगल मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अदालत में पेश कर दिया है।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow