Deoband : गली की साफ-सफाई के विवाद में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल

गांव के रहने वाले मुजम्मिल और नफीस का परिवार एक ही गली में आमने-सामने रहता है। सुबह के समय नफीस की बेटी शहला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। सफाई के दौरान गली का सारा कूड़ा उड़कर नाली में चला गया, जिससे नाली बंद हो गई और गंदा पानी बहने के बजा

Jun 2, 2026 - 21:51
 0  24
Deoband : गली की साफ-सफाई के विवाद में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल
Deoband : गली की साफ-सफाई के विवाद में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल

देवबंद के राज्जुपुर गांव में गली की सफाई करने की बात पर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। इस घटना में एक लड़की और दो महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए गांव के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया।

गांव के रहने वाले मुजम्मिल और नफीस का परिवार एक ही गली में आमने-सामने रहता है। सुबह के समय नफीस की बेटी शहला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। सफाई के दौरान गली का सारा कूड़ा उड़कर नाली में चला गया, जिससे नाली बंद हो गई और गंदा पानी बहने के बजाय मुजम्मिल के घर के सामने इकट्ठा होने लगा। अपने दरवाजे पर गंदा पानी जमा होता देख मुजम्मिल की पत्नी सईदा ने इसका विरोध किया, जिस पर नफीस की पत्नी रफत के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

इस बीच अपनी मां को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंची शहला को भी चोटें आईं। झगड़े में सईदा, रफत और शहला घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों ने तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को जैसे ही पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलेगी, मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow