Hardoi : प्रशांत मिश्रा बने रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने संडीला क्षेत्र के कटका कला मजरा भटपुर के रहने वाले प्रशांत कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता द्वारा जारी पत्र के

Jun 8, 2026 - 21:57
 0  5
Hardoi : प्रशांत मिश्रा बने रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Hardoi : प्रशांत मिश्रा बने रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने संडीला क्षेत्र के कटका कला मजरा भटपुर के रहने वाले प्रशांत कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता द्वारा जारी पत्र के जरिए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने प्रशांत कुमार मिश्रा की समाज और संगठन में सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।

नवनियुक्त प्रवक्ता ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और वंचितों, किसानों तथा मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow