Sambhal : कसेरुआ मस्जिद पर सियासत तेज: फिरोज खान बोले- वक्फ बोर्ड की जांच से पहले न हो ध्वस्तीकरण, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट

फिरोज खान ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्रवाई से पहले वक्फ बोर्ड और संबंधित विभागों से पूरी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से नमाजियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और दर्ज मुकदमों की समीक्षा की भी मांग की। वहीं सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा हा

By INA News Desk
Jun 8, 2026 - 21:55
21 Views
Sambhal : कसेरुआ मस्जिद पर सियासत तेज: फिरोज खान बोले- वक्फ बोर्ड की जांच से पहले न हो ध्वस्तीकरण, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट
Sambhal : कसेरुआ मस्जिद पर सियासत तेज: फिरोज खान बोले- वक्फ बोर्ड की जांच से पहले न हो ध्वस्तीकरण, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने दावा किया कि कसेरुआ की मस्जिद वक्फ बोर्ड में दर्ज है और गांव में नमाज के लिए यही एकमात्र स्थान था।

फिरोज खान ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्रवाई से पहले वक्फ बोर्ड और संबंधित विभागों से पूरी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से नमाजियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और दर्ज मुकदमों की समीक्षा की भी मांग की। वहीं सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा हाईकोर्ट जाने की बात पर उन्होंने कहा कि न्यायालय ही लोगों की आखिरी उम्मीद है और जरूरत पड़ने पर कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।

पाकिस्तान से जुड़े होने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फिरोज खान ने कहा कि हरा झंडा, चांद और तारा मुसलमानों के धार्मिक प्रतीक हैं, इन्हें किसी देश विशेष से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय करेगा।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow