Saharanpur : पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग चोरी की भैंस लेकर हाईवे से गुजरने वाले हैं। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने तुरंत रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी। नैनसोब गांव के पास जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलि

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 17:20
41 Views
Saharanpur : पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा गिरफ्तार
Saharanpur : पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नैनसोब गांव के जंगल के पास पुलिस और पशु चोरों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में एक शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग चोरी की भैंस लेकर हाईवे से गुजरने वाले हैं। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने तुरंत रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी। नैनसोब गांव के पास जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नासिर और नदीम के रूप में हुई है, जो नागल क्षेत्र के ही पाण्डौली गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने माना कि बरामद भैंस उन्होंने कुछ दिनों पहले रसूलपुर खेड़ी गांव से चुराई थी, जिसका मुकदमा पहले से दर्ज था। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की भैंस बरामद की है। घायल नासिर को अस्पताल भेजकर पुलिस दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement