Sambhal : कसेरुआ मस्जिद कार्रवाई पर भड़कीं असमोली विधायक पिंकी यादव, बोलीं- ‘संविधान नहीं बुलडोजर राज चल रहा, 2027 में जनता देगी जवाब’

विधायक ने कहा कि कसेरुआ गांव के लोगों ने उन्हें फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि यदि वह जिले में मौजूद होतीं तो स्वयं गांव पहुंचकर लोगों के बीच खड़ी होतीं। पिंकी यादव ने आरोप लगाया कि मस्जिद को गिराने से पहले ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई और

By INA News Desk
Jun 7, 2026 - 17:22
114 Views
Sambhal : कसेरुआ मस्जिद कार्रवाई पर भड़कीं असमोली विधायक पिंकी यादव, बोलीं- ‘संविधान नहीं बुलडोजर राज चल रहा, 2027 में जनता देगी जवाब’
पिंकी यादव, सपा विधायक असमोली

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के असमोली विधानसभा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर विधायक पिंकी यादव ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली से जारी अपने बयान में उन्होंने इस कार्रवाई को "एकतरफा और निंदनीय" बताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन विशेष समुदाय को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रहा है।

विधायक ने कहा कि कसेरुआ गांव के लोगों ने उन्हें फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि यदि वह जिले में मौजूद होतीं तो स्वयं गांव पहुंचकर लोगों के बीच खड़ी होतीं। पिंकी यादव ने आरोप लगाया कि मस्जिद को गिराने से पहले ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई और प्रशासन ने जल्दबाजी में निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद उन्होंने डीएम संभल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे दिन तक भी उनकी बात नहीं हो सकी। इसे उन्होंने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बताते हुए शासन के निर्देशों की अनदेखी करार दिया।

पिंकी यादव ने कहा कि कसेरुआ, राय बुजुर्ग, ऐंचोड़ा कंबोह और मुबारकपुर बांद समेत कई गांवों में धार्मिक स्थलों पर हुई कार्रवाई से लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है। उनका कहना था कि यदि भूमि संबंधी विवाद था तो प्रशासन कानूनी और वैकल्पिक रास्ते निकाल सकता था, लेकिन सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विधायक ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जनता ही लोकतंत्र में सर्वोपरि है और यदि इसी तरह की कार्रवाइयां जारी रहीं तो वर्ष 2027 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए न्यायपालिका का सहारा लिया जाएगा और समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow