Bajpur : बाजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोर को वाहन के साथ दबोचा

मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की और चोर की तलाश तेज कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लेवड़ा पुल के पास से एक संदिग्ध को रोका, जिसकी पहचान अजय उर्फ हरीश के रूप में हुई। वह बा

Jun 7, 2026 - 17:23
 0  4
Bajpur : बाजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोर को वाहन के साथ दबोचा
Bajpur : बाजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोर को वाहन के साथ दबोचा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

ऊधमसिंह नगर जनपद की बाजपुर कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित मोबीन अहमद की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की और चोर की तलाश तेज कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लेवड़ा पुल के पास से एक संदिग्ध को रोका, जिसकी पहचान अजय उर्फ हरीश के रूप में हुई। वह बाजपुर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मनराल, कांस्टेबल जरनैल सिंह और मोहम्मद इरफान शामिल रहे।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow