Saharanpur : इनामी बदमाश अहसान की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, एसडीएम सदर को कमान
उच्चतम न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के नियमों का पालन करते हुए अब इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों और मृतक के परिवार वालों से यह कहा है कि यदि इस घटना से जुड़ा किसी के पास कोई मौखिक या लिखित
सहारनपुर के चिलकाना इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अहसान उर्फ एहसान के मामले की जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का फैसला किया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदर को इस पूरे मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की गश्त के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी अहसान बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़कर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से सरसावा के थाना प्रभारी और सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी सोनू कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिनका इलाज कराया गया। मारे गए अपराधी पर लूट, डकैती और रंगदारी वसूलने जैसे करीब ढाई दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
उच्चतम न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के नियमों का पालन करते हुए अब इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों और मृतक के परिवार वालों से यह कहा है कि यदि इस घटना से जुड़ा किसी के पास कोई मौखिक या लिखित सबूत मौजूद हो, तो वह निर्धारित समय के भीतर एसडीएम सदर के दफ्तर में जाकर अपनी बात और साक्ष्य रख सकता है।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




