Saharanpur : बिहारीगढ़ थाने के दरोगा पर युवक को बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

हंसनावाला (थाना बुग्गावाला, जिला हरिद्वार) के रहने वाले पीड़ित गुफरान पुत्र मीर हसन ने पुलिस कप्तान को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले रामगढ़ की एक महिला से खेती की जमीन खरीदी थी। जमीन की पूरी रकम का भुगतान चेक और नकद के माध्यम से समय प

Jun 3, 2026 - 22:26
 0  4
Saharanpur : बिहारीगढ़ थाने के दरोगा पर युवक को बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
Saharanpur : बिहारीगढ़ थाने के दरोगा पर युवक को बेवजह प्रताड़ित करने का आरोप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

सहारनपुर के सीमावर्ती गांव हंसनावाला के रहने वाले एक युवक ने बिहारीगढ़ थाने में तैनात एक दरोगा पर बिना किसी वजह के परेशान करने और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह और उसकी पत्नी दिल के मरीज हैं, इसके बावजूद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

हंसनावाला (थाना बुग्गावाला, जिला हरिद्वार) के रहने वाले पीड़ित गुफरान पुत्र मीर हसन ने पुलिस कप्तान को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले रामगढ़ की एक महिला से खेती की जमीन खरीदी थी। जमीन की पूरी रकम का भुगतान चेक और नकद के माध्यम से समय पर कर दिया गया था, जिसके सभी कानूनी कागजात उनके पास मौजूद हैं। पीड़ित का आरोप है कि मोहंड का रहने वाला एक व्यक्ति इस दरोगा के साथ मिलकर उनसे छह लाख रुपये की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर उन्हें बार-बार थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है और किसी झूठे मुकदमे या नशीले पदार्थ के केस में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कहा कि जमीन का पूरा सौदा पूरी तरह साफ-सुथरा है, फिर भी दरोगा की मिलीभगत से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।

दूसरी तरफ, मोहंड निवासी आरोपी अलाउद्दीन का इस मामले में अलग कहना है। उन्होंने बताया कि गुफरान ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उनका लाखों रुपये का लेनदेन बाकी है। इस बात की शिकायत पहले अमानतगढ़ पुलिस चौकी में भी की गई थी, लेकिन जब वहां कोई समाधान नहीं निकला, तो उन्होंने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के पास मामला पहुंचने के बाद अब इस विवाद की जांच शुरू होने की उम्मीद है।

You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow