Deoband : जसमीत कौर ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया टॉप, सिख समाज ने जताई खुशी
रेलवे रोड पर स्थित कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि जसमीत कौर ने इस परीक्षा में पहला स्थान पाकर न केवल अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सिख समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने ब
उत्तर प्रदेश सिख फोरम की एक विशेष बैठक में रुद्रपुर की रहने वाली जसमीत कौर के उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने पर गहरी खुशी जताई गई। समाज के लोगों ने इसे पूरे समुदाय के लिए एक बहुत बड़ी और गौरवपूर्ण कामयाबी बताया है।
रेलवे रोड पर स्थित कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि जसमीत कौर ने इस परीक्षा में पहला स्थान पाकर न केवल अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सिख समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि देवबंद के पूर्व एसडीएम और फोरम के संरक्षक पूर्व आईएएस डॉक्टर हरबंस सिंह चुग के करीबी परिवार की इस बेटी की सफलता पर हर किसी को नाज है। फोरम के सचिव अरविंदर सिंह काका और लाडी कपूर ने इस मौके पर कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में सिख समाज के युवाओं की संख्या काफी कम है। ऐसे में जसमीत कौर की यह सफलता समाज के दूसरे बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि जल्द ही एक भव्य समारोह आयोजित करके जसमीत कौर को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान खुशी जताने वालों में सेठ कुलदीप कुमार, शुशविंदर पाल सिंह टोनी, हरपाल सिंह कपूर, बलदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, रविंद्र सिंह, हरजीत सिंह, पवित्र सिंह और भूपेंद्र सिंह खालसा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




