Saharanpur : बिहारीगढ़ में गाली-गलौज करने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों से बात की और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस बीच
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ कॉलोनी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कॉलोनी के बीच से बाइक पर सवार कुछ नशेड़ी गाली-गलौज करते हुए गुजर रहे थे। जब सुखपाल सिंह के बेटे अमित कुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो वे नाराज हो गए। इसके बाद देर शाम वे नशेड़ी अपने कुछ अन्य दबंग साथियों को साथ लेकर दोबारा सुखपाल सिंह के घर पहुंच गए। दबंगों ने घर में घुसकर सुखपाल सिंह, उनके दो बेटों अमित कुमार व नवनीत सिंह और अमित की पत्नी यानी पीड़िता को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों से बात की और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस बीच पुलिस को आरोपियों की मोटरसाइकिल एक पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। जब एक व्यक्ति उस मोटरसाइकिल को लेने वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?




