Deoband : शांति और सफाई के साथ संपन्न हुआ ईद-उल-अज़हा का त्योहार, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका का जताया आभार

जामिया तिब्बिया यूनानी मेडिकल कॉलेज के सचिव डॉक्टर अनवर सईद ने कहा कि देवबंद के संवेदनशील इलाकों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही, जिससे सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि त्यो

May 28, 2026 - 23:16
 0  4
Deoband : शांति और सफाई के साथ संपन्न हुआ ईद-उल-अज़हा का त्योहार, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका का जताया आभार
Deoband : शांति और सफाई के साथ संपन्न हुआ ईद-उल-अज़हा का त्योहार, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका का जताया आभार

देवबंद में ईद-उल-अज़हा का त्योहार पूरी शांति, आपसी भाईचारे और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। त्योहार के बेहतर ढंग से पूरे होने पर स्थानीय निवासियों और गणमान्य लोगों ने पुलिस, जिला प्रशासन और नगर पालिका के काम की जमकर सराहना की है। सुरक्षा और सफाई की बेहतरीन व्यवस्था को लेकर लोगों ने अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

जामिया तिब्बिया यूनानी मेडिकल कॉलेज के सचिव डॉक्टर अनवर सईद ने कहा कि देवबंद के संवेदनशील इलाकों और ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही, जिससे सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

उन्होंने बताया कि त्योहार से पहले प्रशासन, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के बीच हुई शांति समिति की बैठकों से आपसी सहयोग बढ़ाने में मदद मिली।

फ्रूट मंडी समिति के प्रधान सुलेमान फारूकी आढ़ती ने भी पुलिस और प्रशासन की सक्रियता की तारीफ की। उन्होंने जिला प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह और कोतवाली प्रभारी कपिल देव के प्रति आभार जताया। उन्होंने अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार दौरा करने की प्रशंसा की।

समाजसेवी यूसुफ मलिक ने त्योहार के सफल आयोजन पर प्रशासन को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राज पति बैस की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका ने त्योहार पर मोहल्लों, ईदगाह और मस्जिदों के आसपास बेहतरीन साफ-सफाई कराई और सुबह से ही पानी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित की।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow