Deoband : लालवाला विवाद- 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित रविंद्र राणा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने नरेश कुमार से 32 बीघा जमीन खरीदी थी और पिछले 15 सालों से वे उस पर काबिज हैं। जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान गांव के ही कुछ लोग साथियों के साथ मिलकर कब्जा
देवबंद के लालवाला गांव में हुए पथराव और संघर्ष के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना के तीसरे दिन रविंद्र राणा की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश, पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने जैसे आरोप लगे हैं।
पीड़ित रविंद्र राणा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने नरेश कुमार से 32 बीघा जमीन खरीदी थी और पिछले 15 सालों से वे उस पर काबिज हैं। जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान गांव के ही कुछ लोग साथियों के साथ मिलकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी सूचना पहले भी पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद से वहां पुलिस बल तैनात था। आरोप है कि नौ मई को हमलावरों ने पथराव कर दिया, जिसमें पीड़ित, उनकी पत्नी मंजू और बेटा मयंक घायल हो गए। भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि घटना से कुछ दिन पहले मंदिर से इस जमीन पर कब्जे को लेकर घोषणा भी की गई थी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल एक ही पक्ष की ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?


