Deoband : देवबंद सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ भाकियू संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांग पत्र अस्पताल अधीक्षक की गैरमौजूदगी में डॉक्टर अनुज चौहान को दिया। ज्ञापन के जरिए अस्पताल की बदहाली को दूर करने और व्यवस्थाएं सुधा
देवबंद के सरकारी अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार, मरीजों से खराब बर्ताव और इलाज में बरती जा रही ढिलाई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों के समय पर न मिलने और अस्पताल की अन्य कमियों को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में जमकर धरना-प्रदर्शन किया।
कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांग पत्र अस्पताल अधीक्षक की गैरमौजूदगी में डॉक्टर अनुज चौहान को दिया। ज्ञापन के जरिए अस्पताल की बदहाली को दूर करने और व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने इस बात पर कड़ा ऐतराज जताया कि एल.आई.यू. द्वारा पहले ही सूचना दिए जाने के बाद भी अस्पताल अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचे। इसे अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए संगठन ने भारी नाराजगी जताई।
इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर पंजाब सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आजाद सिंह, जिला अध्यक्ष अमर त्यागी और जिला प्रभारी सरवन शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने अस्पताल प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर तय समय के भीतर समस्याओं का निपटारा नहीं हुआ, तो अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान गुलफाम अंसारी, इरशाद पहलवान, मेहताब और जिले के अन्य ब्लॉक व तहसील स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?


