Sambhal News: चन्द्र तीर्थ के पुनरोद्धार को मिली ₹1.20 करोड़ की मंजूरी, 26 तीर्थ-कूपों पर भी तेजी से चल रहा काम

तीर्थों की नगरी सम्भल को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि

By INA News Desk
Sep 11, 2026 - 17:01
6 Views
Sambhal News: चन्द्र तीर्थ के पुनरोद्धार को मिली ₹1.20 करोड़ की मंजूरी, 26 तीर्थ-कूपों पर भी तेजी से चल रहा काम

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: तीर्थों की नगरी सम्भल को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि चन्द्र तीर्थ के पुनरोद्धार के लिए ₹1 करोड़ 20 लाख की लागत से योजना स्वीकृत हो चुकी है। पहली किस्त जारी होने के बाद भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चन्द्र तीर्थ के विकास कार्यों के तहत मल्टीपर्पस हॉल, प्रवेश द्वार, फ्लोरिंग और पब्लिक एमेनिटीज समेत कई निर्माण कार्य कराए जाएंगे। प्रशासन का दावा है कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डीएम ने बताया कि सम्भल में करीब 26 तीर्थ और कूपों पर वर्तमान में काम चल रहा है। बारिश समाप्त होने के बाद इन कार्यों को अगले दो से तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, बाकी तीर्थों के विकास की कार्ययोजना भी शासन स्तर पर आगे बढ़ रही है और स्वीकृति के बाद चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा।

  • 9.20 करोड़ से बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र

सम्भल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब ₹9 करोड़ 20 लाख की लागत से टूरिज्म फैसिलिटेशन सेंटर भी प्रस्तावित है। डीएम के मुताबिक केंद्र के लिए जमीन का चिन्हांकन हो चुका है और वृक्षों के पातन की प्रक्रिया चल रही है। निर्माण कार्य पूरा होने में करीब छह महीने का समय लगने की उम्मीद है। इस केंद्र में एक ही छत के नीचे सम्भल के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इसके निर्माण के बाद सम्भल की पर्यटन क्षमता बढ़ेगी और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का किया निरीक्षण, जीर्णाेद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow