Crime News Hardoi: चेन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और नकदी समेत दो चेन बरामद

थाना बेनीगंज पुलिस ने चेन छीनने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों

By INA News Desk
Sep 11, 2026 - 18:02
5 Views
Crime News Hardoi: चेन लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और नकदी समेत दो चेन बरामद

हरदोई। थाना बेनीगंज पुलिस ने चेन छीनने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु की चेन, 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 7,220 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को लालपुर प्राथमिक विद्यालय से दो महिलाएं पैदल मुख्य मार्ग की ओर जा रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दोनों महिलाओं के गले से चेन छीन ली और संडीला की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल्यानमल क्षेत्र के निबहा मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मफीद उर्फ भूरा, अभय उर्फ लुहन और बकार के रूप में हुई है। तीनों मीरनगर अजगवां, थाना संडीला, हरदोई के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बेनीगंज क्षेत्र में चेन छीनने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Jal Jeevan Mission: बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow