Crime News Hardoi: हरदोई में बाइक चोरी का खुलासा, कंपनी बाग से चोरी बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई 2026 की सुबह नवीनपुरवा निवासी सुशील शुक्ला कंपनी बाग में टहलने गए थे। वापस लौटने पर उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP30BF2613) गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 480/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 सितंबर 2026 को कोतवाली शहर पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबान अंसारी पुत्र मोहम्मद बली, निवासी कस्बा देवीस्थान, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी और सोहित पुत्र छोटे भइया, निवासी मोहल्ला सुभाषनगर, थाना कोतवाली शहर, हरदोई के रूप में हुई है।
- पूछताछ में सामने आई चोरी की जानकारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी बाग से चोरी की गई मोटरसाइकिल को उन्होंने 6 जुलाई की सुबह चोरी किया था। इसके अलावा उनके कब्जे से बरामद दूसरी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के थी, जिसे आरोपियों के अनुसार नोएडा से चोरी किया गया था।
- आरोपी साबान का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साबान अंसारी के खिलाफ बरेली जनपद के थाना बारादरी में चोरी एवं चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 575/24 और 576/26, धारा 379/411/414 बीएनएस के तहत मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?







