Hardoi Crime News: हरदोई में चोरी का खुलासा, अतरौली पुलिस ने सोने की चेन समेत आरोपी दबोचा

अतरौली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सोने की चेन और

By INA News Desk
Sep 4, 2026 - 21:16
4 Views
Hardoi Crime News: हरदोई में चोरी का खुलासा, अतरौली पुलिस ने सोने की चेन समेत आरोपी दबोचा

हरदोई। अतरौली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सोने की चेन और 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को ग्राम गजाधरपुर निवासी नेहा देवी पत्नी कृष्ण कुमार ने थाना अतरौली में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 28 अगस्त को वह अपने भाई दीपक के साथ मायके ग्राम सिंहपुर जा रही थीं। रास्ते में ग्राम रामपुर के पास दीपक शौच के लिए रुका। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार बाइक की डिग्गी में रखे बैग को उठाकर फरार हो गए। बैग में सोने की एक चेन और 300 रुपये रखे थे। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी भोला पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बड़हरा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन और 50 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल रवि यादव, अजय, मुकुल और वीरलेश शामिल रहे।

Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow