Hardoi News Today: हरदोई में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस ने अनूप उर्फ जवर सिंह को दबोचा

हरदोई में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में नामजद

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 23:15
6 Views
Hardoi News Today: हरदोई में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली देहात पुलिस ने अनूप उर्फ जवर सिंह को दबोचा

हरदोई में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के तेराखास निवासी अनूप उर्फ जवर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली देहात थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में अनूप उर्फ जवर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हरदोई और साण्डी थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कोतवाली देहात हरदोई में बीएनएस की धारा 318(4) और 317(2) के तहत दर्ज मामला तथा साण्डी थाने में बीएनएस की धारा 304(2) और 317(2) के तहत दर्ज मुकदमा शामिल है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह के साथ कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल तेजबहादुर सिंह शामिल रहे।

Also Read- Ankit Balyan Murder Case: शामली में यूट्यूबर व हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow