Hardoi Crime News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, टड़ियावां पुलिस ने किया मामले का खुलासा
टड़ियावां थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ
हरदोई। टड़ियावां थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रजनीकान्त पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम टड़ियावां, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 की रात टड़ियावां थाना क्षेत्र स्थित रंजना हॉस्पिटल के बाहर से वादी विकास अवस्थी पुत्र रामकुमार अवस्थी की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल संख्या UP32QF6974 चोरी हो गई थी। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर 2 सितंबर 2026 को थाना टड़ियावां में मु0अ0सं0 445/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में सामने आए आरोपी रजनीकान्त को चिन्हित किया। इसके बाद टड़ियावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमे में विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक व्यास यादव, उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र द्विवेदी, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश, कांस्टेबल विशाल पाण्डेय और कांस्टेबल मुकुल चौधरी शामिल रहे।
What's Your Reaction?







