Political News: भाजपा में पीके वर्मा का बढ़ा कद, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हरदोई में भव्य अभिनंदन
वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा को भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में आज उनके
हरदोई: वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा को भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में आज उनके नुमाइश चौराहा, हरदोई स्थित आवास पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर, पीके वर्मा को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर पीके वर्मा ने क्षेत्रीय व् प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किये गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा संगठन व् वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए नवीन दायित्व का निर्वहन वह पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को अवध क्षेत्र मे और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्यरत रहेंगे। पीके वर्मा ने इस नवीन दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों तथा जनपद हरदोई वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अभिनंदन समारोह मे उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा को अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व् स्मृति चिन्ह भेंट कर, उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व से अवध क्षेत्र मे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, ब्रम्ह कुमारीज बहनें, सामाजिक संगठन पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य गण, ग्राम प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व् भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







