Crime News Hardoi: टड़ियावां पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, टेंपो भी बरामद

जनपद की टड़ियावां पुलिस ने खेत से पंपिंग सेट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे

By INA News Desk
Oct 14, 2026 - 18:22
7 Views
Crime News Hardoi: टड़ियावां पुलिस ने चोरी के पंपिंग सेट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, टेंपो भी बरामद

हरदोई। जनपद की टड़ियावां पुलिस ने खेत से पंपिंग सेट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक पंपिंग सेट और एक टेंपो बरामद किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम बहोरवा निवासी सुनील कुमार मिश्र पुत्र रामदत्त मिश्र ने थाना टड़ियावां में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम आदमपुर स्थित उनके खेत से अज्ञात चोर पंपिंग सेट चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना टड़ियावां में मुकदमा अपराध संख्या 505/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सुनील कुमार पुत्र नन्हे लाल निवासी मतेड़ा, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पंपिंग सेट और एक टेंपो बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र द्विवेदी, उपनिरीक्षक रजत त्रिपाठी, कांस्टेबल शुभम सोनकर, विशाल पाण्डेय, अमीचंद और प्रशांत सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Also Read- Crime News: पूर्वोत्तर सीमा पर DRI की बड़ी कार्रवाई, दो अभियानों में 76 किलो मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त; दो गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow