Crime News Hardoi: हरदोई में युवक पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, मल्लावां पुलिस ने की कार्रवाई
जनपद की मल्लावां थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में
हरदोई। जनपद की मल्लावां थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम चैना निवासी राजाराम पुत्र दीपू ने थाना मल्लावां में तहरीर दी थी। आरोप है कि गांव के ही उसमान पुत्र अल्लू ने उनके पुत्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां में मुकदमा अपराध संख्या 280/26 के तहत धारा 109(1) और 351(3) बीएनएस में नामजद आरोपी उसमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उसमान पुत्र अल्लू निवासी ग्राम चैना, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
What's Your Reaction?

