Crime News: हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वॉट
हरदोई। अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वॉट, सर्विलांस, एसओजी और थाना पिहानी की संयुक्त टीम ने एफसीआई गोदाम के पीछे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 05 देशी पिस्टल .32 बोर, 10 मैगजीन और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम के पीछे तीन लोग अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मो. रियासत, रवि कुमार और मोबीन को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में रवि कुमार ने कथित तौर पर बताया कि वह मध्य प्रदेश से कम कीमत पर अवैध हथियार खरीदकर उन्हें अधिक कीमत में बेचता था। पुलिस के मुताबिक रवि और मोबीन हिमाचल प्रदेश की एक दवा फैक्ट्री में साथ काम कर चुके हैं और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। रियासत के कहने पर मोबीन ने रवि से संपर्क किया था, जिसके बाद रवि पिस्टल बेचने हरदोई पहुंचा था।
मामले में थाना पिहानी पर मुकदमा संख्या 454/26, धारा 3/25/29 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने रवि कुमार के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई है, जिसमें आर्म्स एक्ट समेत कई पुराने मामले दर्ज बताए गए हैं।
Also Click : Jal Jeevan Mission: बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही
What's Your Reaction?







