25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और अवैध तमंचे बरामद

हरदोई। कासिमपुर थाना पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए सर्राफा व्यापारी

Jul 3, 2026 - 14:58
35 Views
25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और अवैध तमंचे बरामद
25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और अवैध तमंचे बरामद

हरदोई। कासिमपुर थाना पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त बाइक की नंबर प्लेट व चेसिस प्लेट के टुकड़े तथा दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को हसनापुर निवासी सर्राफा व्यापारी मोहम्मद नसीम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जमकुनिया चौराहे के आगे चार बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन रखा था। घटना के संबंध में कासिमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करलावा-गौसापुर नहर पटरी के पास घेराबंदी कर लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र निवासी आमीन पुत्र अजीम और दानिश पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 20.52 ग्राम सोने के आभूषण, 436.14 ग्राम चांदी के आभूषण, बाइक की नंबर प्लेट और चेसिस प्लेट के टुकड़े, दो तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि लूटे गए आभूषणों को बेचने की तैयारी थी। अवैध हथियार मिलने पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इसी लूटकांड में 23 जून को पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow