Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, जबरन हलाला और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Jul 1, 2026 - 23:09
 0  7
Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत
Saharanpur Triple Talaq Case

सहारनपुर में विवाहिता ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, जबरन हलाला और तीन तलाक देने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम माहेश्वरी खुर्द की रहने वाली पीड़िता ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक, उसका विवाह साल 2018 में हरिद्वार के ग्राम रायपुर निवासी हसीन के साथ हुआ था। शादी के समय महिला के परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें एक मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद भी शामिल थे। इसके बावजूद ससुराल के लोग खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही बड़ी गाड़ी (बोलेरो) लाने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता को कई बार भूखा रखा गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान महिला ने दो बेटों को जन्म भी दिया, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति के दूसरी लड़कियों से गलत संबंध थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे एक कमरे में बंद कर जान से मारने की नीयत से पीटा गया। इसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया और फिर एक साजिश के तहत समाज व नियमों का हवाला देकर अपने एक दोस्त दानिश के साथ उसका जबरन निकाह (हलाला) करा दिया। इस प्रक्रिया के बाद पति ने दोबारा महिला से निकाह किया। हाल ही में ससुराल वालों ने फिर से मायके से बड़ी गाड़ी लाने का दबाव बनाया। जब पीड़िता ने असमर्थता जताई, तो सबने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह अपने मायके पहुंची पीड़िता ने अब पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिलकर पति, जेठ, सास, ननद और हलाला में शामिल दोस्त दानिश समेत सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

You May Click : Mussoorie Mall Road Road Rage: मसूरी में पर्यटक ने महिला पर प्लास्टिक क्रेट से किया हमला, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow