Hardoi : शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और बेटी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में चालीस वर्षीय पीड़िता सीमा ने बताया कि उसका पति अमरनाथ अत्यधिक शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है, साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए घर

May 28, 2026 - 21:14
 0  6
Hardoi : शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और बेटी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
Hardoi : शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और बेटी को बेरहमी से पीटा, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी और बेटी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में चालीस वर्षीय पीड़िता सीमा ने बताया कि उसका पति अमरनाथ अत्यधिक शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है, साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए घर का खर्च भी नहीं देता है। पीड़िता के मुताबिक, शाम के समय उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बिना किसी कारण के झगड़ा करने लगा। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान जब मां को पिटता देख उनकी सोलह वर्षीय बेटी मनीषा बीच-बचाव करने के लिए आई, तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी जमकर मारपीट की। इस घटना से सहमे पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। सांडी प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अमरनाथ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow