Hardoi : खेत से मिट्टी ले जाते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मलबे में दबने से युवक की दर्दनाक मौत
मृतक की पहचान बखरिया गांव के रहने वाले तीस वर्षीय गौतम के रूप में हुई है, जो रामकिशन का पुत्र था। वह अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर पशुओं के बाड़े की तरफ ले जा रहा था। रास्ते में एक ढलान पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय संतुलन बिगड़
सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में एक युवक की ट्रैक्टर से दबकर जान चली गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब युवक अपने खेत से मिट्टी लेकर जा रहा था, तभी एक ढलान पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान बखरिया गांव के रहने वाले तीस वर्षीय गौतम के रूप में हुई है, जो रामकिशन का पुत्र था। वह अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर पशुओं के बाड़े की तरफ ले जा रहा था। रास्ते में एक ढलान पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। इस हादसे में गौतम गाड़ी के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि गौतम की शादी तीन वर्ष पहले सुधा से हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। सांडी प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?




