Hardoi : हरपालपुर इलाके में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का त्योहार, नमाज के बाद बच्चों ने मेलों में की जमकर खरीदारी

सुबह होते ही क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाजियों ने कतारबद्ध होकर देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगीं। नए और पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे ब

May 28, 2026 - 20:55
 0  7
Hardoi : हरपालपुर इलाके में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का त्योहार, नमाज के बाद बच्चों ने मेलों में की जमकर खरीदारी
Hardoi : हरपालपुर इलाके में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का त्योहार, नमाज के बाद बच्चों ने मेलों में की जमकर खरीदारी

हरपालपुर के कटियारी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा बकरीद का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रशासन और पुलिस की अपील का असर जमीन पर दिखाई दिया, जिसके चलते पूरा त्योहार शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। त्योहार को लेकर विशेषकर बच्चों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली।

सुबह होते ही क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाजियों ने कतारबद्ध होकर देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगीं। नए और पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे बच्चे अपने माता-पिता और बुजुर्गों के साथ नमाज में शामिल हुए।

नमाज संपन्न होने के बाद बड़ों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर सजी रंग-बिरंगी खिलौनों, गुब्बारों और मिठाइयों की दुकानों पर बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई। बच्चों ने अपनी मनपसंद चीजों की जमकर खरीदारी की। मेलों में बच्चों की चहल-पहल और खिलखिलाहट ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया। दिनभर बच्चों की टोलियां त्योहार की खुशियां मनाती नजर आईं।

Also Click : Sambhal : ईदगाह में फूलों की बारिश, भाईचारे का पैगाम, नमाज़ियों पर गुलाब बरसाकर सईद अख्तर इसराइली ने दिया अमन और एकता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow