हरदोई में डकैती की साजिश रच रहे पांच शातिर गिरफ्तार, अवैध असलहा और बाइक बरामद
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। अवैध तमंचे, कारतूस, सब्बल और दो बाइक बरामद।
हरदोई की देहात कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को अवैध असलहों, औजारों और दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरसा थाना क्षेत्र के देहपुरवा निवासी अविनाश कुमार उर्फ विपुल, ज्ञानपुरवा निवासी राजकिशोर, भिखारीपुरवा निवासी श्रवण उर्फ सरवन, बन्दनिया निवासी रामविलास और कछौना थाना क्षेत्र के अन्टा निवासी श्यामप्रकाश के रूप में हुई है
तलाशी के दौरान इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा, ताला तोड़ने के उपकरण सब्बल व प्लास तथा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं
Also Click : 'मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करता', बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के बयानों पर बाबा रामदेव का पलटवार
What's Your Reaction?







