Crime News Hardoi: शाहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने और इसमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए
हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने और इसमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को थाना शाहाबाद पुलिस ने अमान पुत्र स्वर्गीय चमन निवासी मोहल्ला मौलागंज, मदीना मस्जिद के निकट, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 685/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
महिला उपनिरीक्षक सीमा देवी
-
हेड कांस्टेबल पवन कुमार
-
कांस्टेबल रोहित
Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'
What's Your Reaction?



