Crime News Hardoi: शाहाबाद में अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, .315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद
जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस ने
हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना शाहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुईन उर्फ मुनिया पुत्र स्वर्गीय यूनुस, निवासी मोहल्ला मालागंज, निकट मदीना मस्जिद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 686/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
आपराधिक इतिहास: पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2019 में थाना शाहाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 520/2019, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
उपनिरीक्षक शमशेर अहमद
-
कांस्टेबल सचिन कुमार
Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'
What's Your Reaction?



