Hardoi News: हरदोई में दीपावली पर आतिशबाजी की 150 दुकानों के लिए आवेदन शुरू, 24 अक्टूबर से मिलेंगे फॉर्म

दीपावली पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र हरदोई में अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 18:54
6 Views
Hardoi News: हरदोई में दीपावली पर आतिशबाजी की 150 दुकानों के लिए आवेदन शुरू, 24 अक्टूबर से मिलेंगे फॉर्म

हरदोई। दीपावली पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र हरदोई में अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष कुल 150 अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस के लिए आवेदन फार्म 24 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होंगे। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, सीएसएन पीजी कॉलेज में 100 तथा आईटीआई परिसर में 50 लाइसेंस प्रस्तावित हैं। इच्छुक आवेदक नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, हरदोई से आवेदन फार्म एवं स्व-घोषणा पत्र का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन फार्म प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के तीन फोटो तथा पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर जारी अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस की मूल प्रति के साथ स्वयं कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

2 नवंबर तक जमा होंगे आवेदन

नगर मजिस्ट्रेट के अनुसार, निर्धारित आवेदन फार्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने के बाद 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा किया जा सकता है। 2 नवंबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाइसेंस

अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। वहीं, अस्थायी दुकानें लगाने के लिए स्थान का आवंटन अग्निशमन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार लॉटरी पद्धति से किया जाएगा। आवेदन फार्म के पीछे निर्धारित राजकीय शुल्क एवं अन्य अनिवार्य शर्तों का विवरण अंकित रहेगा। नगर मजिस्ट्रेट ने इच्छुक आवेदकों से सभी नियमों और शर्तों को अच्छी तरह पढ़कर ही आवेदन करने की अपील की है।

Also Read- शिवा शर्मा मौत मामला: श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, माता-पिता से डेढ़ घंटे की गहन पूछताछ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement