Hardoi News: जिलाधिकारी ने बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का किया निरीक्षण, जीर्णाेद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज विक्टोरिया हाल में बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय

By INA News Desk
Sep 11, 2026 - 16:12
8 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का किया निरीक्षण, जीर्णाेद्धार कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के दिए निर्देश

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज विक्टोरिया हाल में बंद पड़े कस्तूरबा पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की स्थिति का जायजा लेते हुए इसे शीघ्र जीर्णाेद्धार कराकर पुनः संचालित करने तथा विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पुस्तकालय में आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं कराते हुए इसका समुचित जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए। उन्होंने फर्श पर टाइल्स लगवाने, दीवारों पर आकर्षक कलर कराने तथा पीवीसी पैनलिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि पुस्तकालय को नया एवं बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एसी लगवाने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा छात्राओं एवं छात्रों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को ऐसा स्वरूप दिया जाए, जहां विद्यार्थी सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अध्ययन कर सकें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकालय के जीर्णाेद्धार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराकर पुस्तकालय को पुनः उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के व्यवस्थित संचालन से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Jal Jeevan Mission: बरेली में टंकी गिरने का प्रमुख कारण नदी का तेज कटान, निर्माण में नहीं हुई कोई लापरवाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow