Hardoi: INA न्यूज़ की मुहिम रंग लाई, अब CM योगी तक पहुंची हरदोई पर्यटन विकास की आवाज।

हरदोई की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को नई उड़ान देने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 29, 2026 - 17:32
53 Views
Hardoi: INA न्यूज़ की मुहिम रंग लाई, अब CM योगी तक पहुंची हरदोई पर्यटन विकास की आवाज।
INA न्यूज़ की मुहिम रंग लाई, अब CM योगी तक पहुंची हरदोई पर्यटन विकास की आवाज।

हरदोई की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को नई उड़ान देने की दिशा में एक बड़ा कदम सामने आया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, भाजपा अवध क्षेत्र की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा पीके वर्मा तथा डॉ. नीरज ने शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात में हरदोई के प्रसिद्ध सांडी पक्षी विहार और धोबिया आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सड़क, लाइट, पर्यटक सुविधा केंद्र, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित कराने का अनुरोध किया, ताकि हरदोई भी प्रदेश के प्रमुख पर्यटन जिलों में अपनी मजबूत पहचान बना सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सांडी पक्षी विहार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है, जबकि धोबिया आश्रम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। इन स्थलों के विकास से पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और युवाओं को भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

खास बात यह है कि हरदोई के पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने की मुहिम INA न्यूज़ काफी समय से चला रहा है। INA न्यूज़ ने बीते वर्षो में “हरदोई यात्रा-1” और “हरदोई यात्रा-2” जैसी पुस्तकों के जरिए जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक स्थलों को लोगों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। इन पुस्तकों में हरदोई की विरासत को सचित्र और बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की।

अब INA न्यूज़ की इसी सकारात्मक पहल और जागरूकता अभियान का असर शासन स्तर तक दिखाई देने लगा है। हरदोई के पर्यटन विकास की आवाज अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में हरदोई की पहचान सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश के बड़े पर्यटन केंद्रों में भी उसका नाम शामिल होगा।

Also Read- Hardoi: मुख्यमंत्री योगी से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, हरदोई के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow