Bajpur: देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन के सुरेश अध्यक्ष बने। 

नगर पालिका सभागार में आयोजित पर्यावरण मित्रों की बैठक में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन का सर्वसम्मति

May 29, 2026 - 17:07
31 Views
Bajpur: देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन के सुरेश अध्यक्ष बने। 
देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन के सुरेश अध्यक्ष बने। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर: नगर पालिका सभागार में आयोजित पर्यावरण मित्रों की बैठक में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन का सर्वसम्मति से गठन करते हुए सुरेश कुमार ‘लाला’ अध्यक्ष, सुरेश कुमार ‘मिल्ले’ उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार महामंत्री, विनोद कुमार मंत्री, बंटी कुमार कोषाध्यक्ष व राजेश कुमार प्रचार मंत्री चुने गये। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजंहस व उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कर संग्रहकर्ता/लिपिक संतोष कुमार, लिपिक सुमित कुमार, सफाई निरीक्षक अंकित, सीताराम तिवारी, शिवम यादव, जयदीप तिवारी, हिमांशु, दीपक आदि मौजूद रहे।

Also Read- Bajpur: सड़क किनारे-किनारे सारी ग्राम सभा के घरो व नालियों का कचरा पन्नी हटाने की मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow