Bajpur: दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूटने को लेकर व्यापारियों ने एसएसआई को घेरा। 

व्यापारी से दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूट कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अंगूठी बरामद करने की मांग को लेकर व्यापार

May 29, 2026 - 17:04
40 Views
Bajpur: दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूटने को लेकर व्यापारियों ने एसएसआई को घेरा। 
दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूटने को लेकर व्यापारियों ने एसएसआई को घेरा। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। व्यापारी से दिनदहाड़े सोने की अंगूठी लूट कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अंगूठी बरामद करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग एवं बाजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर उर्फ गोरा के नेतृत्व में आक्रोशित व्यापारियों ने एसएसआई विक्रम धामी का घेराव कर खुलासा करने की मांग की।व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने बताया 6 महीने पूर्व ईश्वर गुप्ता के पिता के साथ भी ऐसी ही घटना घटी थी और यह वही व्यक्ति है। उन्होंने कहा पुलिस को 3 दिन का समय दिया गया है घटना का खुलासा नहीं हुआ तो कोतवाली के गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठेंगे।मंडी परिसर में 25 मई  को एक बुजुर्ग जयराम सिंगल दो छोटे बच्चों को साथ लेकर सुबह घूमने के लिए गये जहां पर एक अनजान व्यक्ति स्कूटर पर आता है और इधर-उधर की बातें कर बुजुर्ग जयराम सिंघल को सम्मोहित करते हुए दोनों बच्चों को 100 सौ 100 रुपए देकर बोला कि तुम्हारे हाथ में जो अंगूठी है बहुत सुंदर है मुझे ऐसी ही अंगूठी बनवानी है उतार कर दो उन्होंने उसे अंगूठी को उतार कर देखने लिये दीऔर बोला मंडी गेट पर मेरा भाई खड़ा है मैं उसे दिखा कर आता हूं उसके बाद वह व्यक्ति नहीं लौटा लगभग डेढ़ तोला गोल्ड की अंगूठी को दिन दहाड़े सम्मोहित कर लूट कर ले गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव,,गौरव शर्मा,हरिओम सिंगल,सभासद जगतजीत सिंह, नितिन कुमार,अमित चौहान,ईश्वर गुप्ता, जयराम सिंगल आदि मौजूद थे।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow