Bajpur: सड़क किनारे-किनारे सारी ग्राम सभा के घरो व नालियों का कचरा पन्नी हटाने की मांग।

ग्राम सभा नन्दपुर नरका टोपा ग्रामीणों ने, विकास खण्ड बाजपुर में कूड़ा करकट का निस्तारण कर सी०सी०टी०वी० कैमरे

May 27, 2026 - 18:12
33 Views
Bajpur: सड़क किनारे-किनारे सारी ग्राम सभा के घरो व नालियों का कचरा पन्नी हटाने की मांग।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम सभा नन्दपुर नरका टोपा ग्रामीणों ने, विकास खण्ड बाजपुर में कूड़ा करकट का निस्तारण कर सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाने को लेकर समाज से भी धर्मवीर शर्मा के न्यूनतम में खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी को संबोधित ज्ञापन सोपा।ग्राम सभा के नजदीक नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे-किनारे सारी ग्राम सभा के घरो व नालियों का कचरा पन्नी एकत्रित कर सड़क पर डाला जा रहा है। साथ ही कूडे में ग्रीष्मकाल में आग लगा दी जाती है, जिससे बीमार व बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कते आ रही हैं।

ग्रामवासियों को भी सडक पर आने जाने में दिक्कते हो रही है।नन्दपुर नरका टोपा में नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे हुड्डा फार्म की दीवार के निकट ग्राम सभा के घरों का कचरा, पन्नी नालियों के एकत्रित कूड़ा करकट के एकत्रित ढेर को यथा स्थान से हटवाने का कष्ट करें। इस मौके पर लखविंदर कौर,हरदीप सिंह,जाकिर हुसैन,चंद्रपाल, भास्कर जोशी,हैप्पी,राजकुमार डांगी,सुभाष,आदि थे।

Also Read- Prayagraj: सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow