हरदोई में प्रेस क्लब भवन की मांग पहुंची CM योगी तक, पत्रकारों को मिल सकती है बड़ी सौगात।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, भाजपा अवध क्षेत्र की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं
Hardoi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, भाजपा अवध क्षेत्र की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा पीके वर्मा तथा डॉ. नीरज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखे गए। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए हरदोई जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में जिले के पत्रकारों के लिए किसी समर्पित प्रेस क्लब भवन की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते पत्रकारों को बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रेस वार्ता और मीडिया संवाद जैसे आयोजनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रस्तावित प्रेस क्लब भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें सभागार, पुस्तकालय, मीडिया कक्ष, इंटरनेट सुविधा और पत्रकारों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था शामिल हो।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रेस क्लब भवन बनने से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और मीडिया से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। साथ ही यह भवन पत्रकारों के लिए एक साझा मंच के रूप में भी काम करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिलाया।
Also Raed- राजनीति का 'चौराहा' और हाशिए पर स्वाभिमान: आखिर कब तक दर-दर भटकेंगे राणा?
What's Your Reaction?