Deoband : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छुट्टी पर घर लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि भायला गांव के पास स्थित नागदेवता मंदिर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल

By INA News Desk
May 10, 2026 - 22:12
1,009 Views
Deoband : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छुट्टी पर घर लौटते समय हुआ हादसा
Deoband : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, छुट्टी पर घर लौटते समय हुआ हादसा

देवबंद के बड़गांव मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय उज्जवल की जान चली गई। उज्जवल उत्तराखंड के बहादराबाद की एक निजी कंपनी में काम करता था और रविवार की छुट्टी होने के कारण अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था।

बताया जा रहा है कि भायला गांव के पास स्थित नागदेवता मंदिर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुँच गए। उज्जवल अपने परिवार का बड़ा बेटा था और उसकी शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी। उसका छोटा भाई तुषार पढ़ाई कर रहा है और परिवार की भगवानपुर में खेती की जमीन है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow