Saharanpur : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। करीब आधे घंटे तक कार बीच सड़क पर धू-धू कर जलती रही, जिससे मार्ग पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी

May 11, 2026 - 21:26
 0  4
Saharanpur : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान
Saharanpur : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के पास एक चलती हुई हुंडई इओन कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार देहरादून से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। जैसे ही इंजन से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोकी और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। करीब आधे घंटे तक कार बीच सड़क पर धू-धू कर जलती रही, जिससे मार्ग पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या कोई अन्य तकनीकी खराबी थी।

Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow