Hardoi : ग्राम चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा और पुरुषों को यातायात नियमों के प्रति किया सचेत
महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान ने चौपाल में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे सेना हो, पुलिस हो या आधुनिक मशीनों का संचालन, महिलाएं हर जगह अपनी ताक
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को सुरक्षा और जागरूक रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद महिलाओं और पुरुषों को समाज में होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क करना था। महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान ने चौपाल में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे सेना हो, पुलिस हो या आधुनिक मशीनों का संचालन, महिलाएं हर जगह अपनी ताकत का परिचय दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, पुरुषों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चलाते समय नशा न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती पूरे परिवार को मुश्किल में डाल सकती है।
अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने लोगों को फोन पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें। किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098 या 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई। इस दौरान महिला आरक्षी संध्या सहित गांव के कई लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Sambhal : पुरुष आयोग और पुलिस शिकायत आयोग की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
What's Your Reaction?


